कानपुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार… कथित मास्टरमाइंड फरार
कानपुर के नवाबगंज थाना पुलिस और सेंट्रल जोन साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में साइबर फ्रॉड से जुड़े एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का कथित मास्टरमाइंड क्षितिज फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह लोगों को मुनाफे का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और कथित तौर पर उन्हीं खातों के जरिए साइबर ठगी से जुड़ी रकम का लेन-देन किया जाता था।
आरोपियों के कब्जे से बैंकिंग दस्तावेज, कई एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, ₹58,800 नकद, एक कार और एक बाइक बरामद होने की जानकारी दी गई है। जांच में आरोपियों से जुड़े बैंक खातों पर NCRP पोर्टल पर 50 से अधिक साइबर शिकायतें दर्ज होने की बात भी सामने आई है।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और बैंक खातों की जांच कर र�