सिधवलिया: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में तिलक समारोह के दौरान एक बाइक चोरी हो गई, जाँच मे जुटी पुलिस
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में तिलक समारोह के दौरान एक बाइक चोरी हो गई। बताया जाता है कि बंगरा गांव निवासी नीरज कुमार साह अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक खड़ी कर भोजन करने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका।