हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने और राजभाषा हिंदी के प्रति जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से हिंदी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ 1 सितंबर को हुआ।
इस अवसर पर संयुक्त सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी. ने हिंदी पखवाड़ा-2025 की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
साथ ही, आयोजित हिंदी निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया गया। हिंदी निबंध लेखन में सुमीरा ने प्रथम, अनिशा सहरावत ने द्वितीय और प्रणव पाल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियांशी चौहान ने प्रथम, सुमीरा ने द्वितीय और शेरोन टोप्पो ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सलाहकार (राजभाषा) डॉ. एम. कासमी एवं सहायक निदेशक (राजभाषा) डॉ. प्रकाश कुमार उपस्थित रहे।
#HindiPakhwada2026 #RajbhashaHindi #MinistryOfAyush
@mppratapraojadhao
Delhi, India | Sep 1, 2026