कोतमा: कोतमा में अज्ञात वाहन की टक्कर से गोह गंभीर रूप से घायल
Kotma, Anuppur | Aug 2, 2026 रविवार 12:00बजे अनूपपुर कोतमा नेशनल हाईवे 43 के कोतमा शुक्ला ढाबा के पास बीच सड़क पर अज्ञात वाहन ने गोहटी (गोह) को रौंद दिया ।जिस पर गोह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने गाड़ी रोक गोह को सड़क से किनारे कर उसकी जान बचाने का प्रयास किया साथ ही स्थानीय वन अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई है।