गया टाउन सीडी ब्लॉक: लुटुआ के डुमरिनाला जंगल से नक्सलियों के द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार को किया गया बरामद,SSP ने दी जानकारी
गया जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र के डुमरीनाला जंगल में सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार को बरामद किया गया है।सर्च ऑपरेशन में 47 वीं सीआरपीएफ बटालियन और जिला पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जा रही कार्रवाई में सफलता मिली है।