मधेपुरा: उदाकिशुनगंज थाना के पुलिसिया दबाव के बाद फरार शराब कारोबारी नवीन शर्मा ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
उदाकिशुनगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर फरार शराब कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। पुलिसिया दबाव बढ़ने के बाद शहजादपुर बखरी टोला वार्ड नंबर 9 निवासी फरार शराब कारोबारी नवीन शर्मा ने न्यायालय ने आत्मसमर्पण किया। न्यायालय आदेश के बाद फरार शराब कारोबारी को जेल भेजा।