बड़ेराजपुर: ग्राम डोंडेरापाल में स्व. मोहन मंडावी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए पूर्व विधायक संतराम नेताम, परिजनों को बंधाया ढांढस
केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक संतराम नेताम ने विकासखंड क्षेत्र के ग्राम डोंडेरापाल पहुंचे, जहां उन्होंने मनोज रामचरित मंडावी के पिता स्वर्गीय मोहन मंडावी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान पूर्व विधायक ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा गहरी संवेदना व्यक्त की।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति प्राथना की।