फिरोज़ाबाद: थाना पचोखरा क्षेत्र के कोटकी रोड पर उपाध्याय कोल्ड स्टोर के पास डंफर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल
थाना पचोखरा क्षेत्र कोटकी निवासी 55 वर्षीय सुंदर सिंह अपनी पत्नी संग गुरुवार तड़के 5 बजे करीब बाइक पर निकले थे, इसी दौरान थाना पचोखरा क्षेत्र कोटकी रोड उपाध्याय कोल्ड स्टोर के पास डम्फर ने टक्कर मार दी, जिसमें सुंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर शव लाने वाली पुलिस ने जानकारी दी।