कौंच: कोंच कोतवाली क्षेत्र में पत्नी रात में घर से नकदी, जेवर और मोबाइल लेकर लापता, पति ने कोतवाली में दी तहरीर
Konch, Jalaun | Jul 2, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमेड़ निवासी कमत सिंह ने गुरुवार दोपहर 1:30 बजे कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पुष्पा 2 जुलाई की रात शौच जाने की बात कहकर घर से निकली और वापस नहीं लौटी। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी घर में रखे 19 हजार रुपये नकद, जेवरात तथा दोनों के मोबाइल फोन लेकर चली गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची।