गिरिडीह: डीसी ने मतदाताओं से की अपील: 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची में नाम जांचें, छूटे लोग प्रपत्र-6 भरें
उपायुक्त, रामनिवास यादव ने गुरुवार को 12 बजे डीसी ऑफिस से एस आई आर अभियान की जानकारी दी। इन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 30 जून से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।