बहराइच: बहराइच पहुंचे सीएम योगी ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का किया अवलोकन, बोले- योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचे
बहराइच पहुचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच दौरे के दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनके साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने महाराज सुहेलदेव के जीवन और शौर्य पर आधारित प्रदर्शनी, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, विभाग के स्टॉल देखे।