फारबिसगंज: राजद नेता तेजस्वी यादव फारबिसगंज पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
राजद नेता तेजस्वी यादव अररिया जाने के क्रम में मंगलवार रात आठ बजे के लगभग फारबिसगंज पहुंचे. इस मौके पर फारबिसगंज में राजद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस मौके पर उन्होंने कहा महंगाई से लड़ना है नया बिहार बनाना है. उन्होंने कहा राजद सरकार बनने पर माई बहिन योजना लागू होगा, इस को हर घर की महिलाओं को बताया है. इस मौके पर जिला के राजद नेता मौजूद थें.