फारबिसगंज: जोगबनी थाना पुलिस ने कई कांडों में वांछित दस वर्षों से फरार इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
जोगबनी थाना पुलिस ने कई कांडों में वांछित अपराधी नौशाद अली को भारत नेपाल सीमा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है . वही इस मामले की जानकारी देते हुए जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया की नेपाली नागरिक नौशाद अली कई कांडों में वांछित अपराधी है व इसके ऊपर विभिन्न थाना में कई कांडों में केश दर्ज है.