बीकानेर: जल संकट के बीच डॉ. बी.डी. कल्ला ने शहर के जलाशयों का किया निरीक्षण
बीकानेर शहर में गहराते पेयजल संकट के बीच पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बीछवाल जलाशय पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधूरे कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बीछवाल और शोभासर जलाशय परियोजनाएं शुरू की गई थीं। इन परियोजनाओं के लिए करीब 614 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी जारी की गई थी। डॉ. क