टीकमगढ़ के महावीर जिनालय में सोमवार को पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन मोक्ष कल्याणक की रस्मों के बाद शहर में सुसज्जित हाथियों के साथ गजरथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा राजेंद्र पार्क से शुरू होकर ताल दरवाजा, कटरा बाजार और सिंधी धर्मशाला होते हुए वापस जिनालय पहुंची।