ग्वालियर गिर्द: इंदरगंज पुलिस ने दो चोरों को दबोचा, जंगल में गाड़ रखे थे लाखों के जेवर
रविवार दोपहर 2 बजे ग्वालियर की इंदरगंज थाना पुलिस ने चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जंगल में गड्ढे में छिपाकर रखे गए करीब 8 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।