मैनपुरी: सपा कार्यालय पहुंचे सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान ने की प्रेस वार्ता, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
मैनपुरी के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर इमरान को बनाए जाने पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद किया है। वहीं उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए बांग्लादेश में हुए हादसे को लेकर बयान दिया। और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना भी साधा है। कहा कि भाजपा सरकार केवल झूठे वादे करती है और युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है।