धनरुआ: दुर्गा पूजा पंडाल लगाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, शव PMCH भेजा गया
Dhanarua, Patna | Oct 16, 2026 धनरूआ (पटना): पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के पभेड़ा बाजार में दुर्गा पूजा पंडाल लगाने के दौरान बिजली के संपर्क में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। इस संबंध में धनरूआ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने 16 अक्टूबर 2026 को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान बैजू कुमार (उम्र करीब 28 वर्ष), पिता स्वर्गीय नरेश प्रसाद, ग्राम जलाल