सरदारशहर: सरदारशहर में मिलाप भवन में उपखंड स्तरीय योगाभ्यास, अफसरों और नागरिकों ने किया सामूहिक योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरदारशहर के मिलाप भवन में उपखंड स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसडीएम रामकुमार वर्मा के निर्देशन में सुबह 6 से 8 बजे तक चले सत्र में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस प्रशासन व बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने प्राणायाम किए।