घोसी: सांसद सह उद्योगपति महेंद्र प्रसाद की स्मृति में गोड़सर गांव के सामुदायिक भवन में चिकित्सा शिविर आयोजित
गोड़सर गांव स्थित सामुदायिक भवन में संसद सह उद्योगपति महेंद्र प्रसाद की स्मृति में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित चिकित्सा शिविर वार्ड पार्षद अरविंद कुमार एवं अनिल शर्मा के देखरेख में कराया गया। आयोजित चिकित्सा शिविर में आंख रोग विशेषज्ञ, चाइल्ड स्पेशलिस्ट समेत विभाग के चिकित्सक के द्वारा लोगों का इलाज किया गया।