मुरैना नगर: आजाद नगर फायरिंग कांड में बड़ी कार्रवाई,एक नामजद समेत 4 पर FIR दर्ज,CCTV से खुली पहचान,गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ दबिश।
मुरैना के आजाद नगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राहुल मिश्रा निवासी मुड़िया खेड़ा की पहचान की गई है।बताया पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश में वारदात हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।