इटावा: विचारपुरा कोठी में नवविवाहिता की मौत मामले में दहेज हत्या के आरोप में पति समेत 6 के खिलाफ तहरीर, पति हिरासत में
Etawah, Etawah | Apr 9, 2026 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कोठी विचारपुरा में बुधवार शाम एक वर्ष पूर्व विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मायके पक्ष ने पति, देवर, सास-ससुर समेत छह ससुरालीजनों पर कार की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।