शाहबाद: मौला गंज में पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक
सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति के फेज पांच के द्वतीय चरण की सफलता के लिए गुरुवार को पुलिस की मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने महिलाओं और छात्राओं को जागरूक कर योजना की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं में सबसे ज्यादा मिशन शक्ति योजना लोकप्रिय है।