खोदावंदपुर: भुखमरी के कगार पर खोदावंदपुर प्रखंड के आवास सहायक, 4 माह से नहीं मिला मानदेय।
प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आवास सहायक भुखमरी के कगार पर हैं। इन्हें पिछले 4 महीने से मानदेय नहीं मिला है। यह जानकारी देते हुए खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पदस्थापित आवास सहायक मनोज कुमार, राजीव कुमार, धर्मदेव ठाकुर, अरविंद कुमार, अभिषेक कुमार, बिंदिया बेदी को मानदेय नहीं मिला है।