मानपुर: झलवार गांव में बाघ के हमले से महिला की मौत, हाई अलर्ट जारी, 50 कर्मचारियों का स्टाफ सर्चिंग पर
Manpur, Umaria | Apr 11, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत झलवार गांव से लगे इलाके मे 10 अप्रैल को बाघ के हमले के महिला कुसुम बाई की मौत के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है और हाथियो और अधिकारियो/कर्मचारियो से तलाशी करा रहा है।प्रबंधन ने जंगल और आसपास के गांवों मे तलाशी अभियान तेज कर दिया है।गांव मे मुनादी कराकर लोगों को लगातार सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।