जबलपुर: घमापुर क्षेत्र में भारत सेवक समाज स्कूल के सामने गली में मामूली विवाद पर युवक को 3 लोगों से चाकुओं से गोदा, इलाज जारी
24 वर्षीय अश्वनी पटवा नाम के युवक पर तीन लोगों ने मिलकर चाकू से हमला कर बुरी तरह लहू लोहान कर घायल कर दिया इसके बाद घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घटना की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिब्बु नाम का बदमाश जो की क्षेत्र का निगरानी शुदा बदमाश है, जिसके थाने में कई अपराध दर्ज हैं उसके साथ एक अन्य युवक और लक्ष्मी नाम की महिला ने हमला कर दिया।