जबलपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में उस वक्त अफरा तफरी की स्थिति बन गई जब गायनिक विभाग से धुएं की लपटें लोगों ने देखी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में उस वक्त अफरा तफरी की स्थिति बन गई जब गायनिक विभाग से धुएं की लपटें लोगों ने देखी। जिसके कुछ ही पलों में अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया, अस्पताल में आग लगने की खबर फायर ब्रिगेड से लेकर आला अधिकारियों को दी गई। मेडिकल अस्पताल में आग लगने की खबर पाकर मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से लेकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।