जबलपुर: माल गोदाम स्थित गणेश नगर में प्रधान आरक्षक के वॉशरूम के दरवाजे पर बैठा था कोबरा, सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू
संजीवनी नगर थाना अंतर्गत कछपुरा मालगोदाम स्थित गणेश नगर निवासी गढ़ा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश तिवारी के घर में वाशरूम के दरवाजे के ऊपर एक पांच फीट लंबा कोबरा प्रजाति का नाग बैठा देखकर वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का नाग है।