जबलपुर: गुलजार होटल के पीछे खाली जमीन दिखाकर व्यक्ति के साथ की गई ₹80 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत
गढ़ा निवासी डॉ वीरेंद्र पटेल को गुलजार होटल के पीछे खाली जमीन देख करके 80 लख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। डॉक्टर वीरेंद्र पटेल ने एसपी कार्यालय में शिकायत देते हुए बताएं कि घमापुर निवासी राम सिंह जाट द्वारा गुलजार होटल के पीछे खाली जमीन दिखाई थी, जिसका सौदा 1650 रुपए स्क्वेयर फीट के हिसाब से 4 करोड रुपए में तय हुआ था।