गोलमुरी-सह-जुगसलाई: बिष्टुपुर में संवाद 2025 का भव्य समापन, 9 प्रतिभागियों को मिली फेलोशिप
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आयोजित संवाद 2025 का समापन बुधवार को 9 बजे विविध आदिवासी विचारों, चर्चाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। दिनभर चले सत्रों में अखड़ा संवाद, कला एवं हस्तशिल्प, आदिवासी उपचार पद्धतियों और समुदाय की कहानियों पर केंद्रित चर्चा हुई, जिनमें आदिवासी ज्ञान, नवाचार और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में उनकी भूमिका पर ज़ोर दिया गया।