पटना ग्रामीण: IGIMS में स्वास्थ्य मंत्री ने आरसीसी चहारदीवारी व अन्य निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे राजधानी पटना के बेली रोड स्थित IGIMS में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आर.सी.सी. चहारदिवारी, कंक्रीट सड़क, नाला एवं केबल ट्रेंच निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। यह विकास कार्य संस्थान के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाएगा। इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।