BHU के 13 स्टूडेंट्स की गिरफ्तारी के खिलाफ बनारस नागरिक समाज ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
BHU में 25 दिसंबर को मनुस्मृति पर चर्चा करने पर गिरफ्तार किए गए स्टूडेंट्स के समर्थन में रोष व्यक्त करते हुए उनकी रिहाई की मांग की। इस आक्रोश मार्च में बनारस के सामाजिक- राजनैतिक कार्यकर्ताओं अधिवक्ताओं और जनपक्षधर पत्रकारों ने शास्त्री घाट से जिलाधिकारी कार्यालय तक विशाल मार्च निकाला।