मंडुवाहीह पुलिस ने लगभग 95 किलो चाइनीज मांझा के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
मंडुवाहीह पुलिस ने लहरतारा बौलिया क्षेत्र से शुक्रवार को लगभग एक कुंटल अवैध चाइनीज मांझा बरामद किया है। मंडुवाडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया की पुलिस को सूचना मिली की बौलिया लहरतारा क्षेत्र में दो दुकानदार अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेच रहे है।