महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने चाइनीज मांझा के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने शनिवार दोपहर तीन बजे चाइनीज मांझा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि 2017 में चाइनीज मांझा पर प्रतिबंध लगाया गया है फिर भी उसके बाद दुकानों पर आसानी से चाइनीज मांझा उपलब्ध हो जा रहे हैं। इसको लेकर पुलिस कमिश्नर को पत्रक सौंपा गया है।