निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में बेखौफ चोरों का आतंक, छत पर सोते रहे परिवार और नीचे कमरों के कुंदे तोड़कर लाखों के जेवर लेकर फरार
गुरुवार रात 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा कस्बे की हुडको कॉलोनी में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। दीपक सेन के घर से चोर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 2 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपए नकद ले गए। वारदात के समय परिवार छत पर सो रहा था। चोरों ने नीचे कमरों के दरवाजों के कुंदे तोड़े और चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित ने ऑनलाइन रिपोर्ट