कौंधियारा क्षेत्र के उमरी तालुका काटी गांव में सप्ताह भर पहले डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार तथा रविवार के मध्य रात्रि प्रतिमा अचानक गायब हो गई। सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो सनसनी फैल गई। मूर्ति अचानक गायब होने की जानकारी होने पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों में लगातार आक्रोश देखते हुए पुलिस समझाने में जुटी।