छतरपुर नगर: कुपी में नदी के बीच आदिवासियों का प्रदर्शन खत्म, पुलिस ने सुबह 5 बजे 150 प्रदर्शनकारियों को हटाया
छतरपुर जिले के कुपी क्षेत्र में बराना नदी के बीच चल रहा आदिवासियों का प्रदर्शन रविवार सुबह पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई कर समाप्त करा दिया। करीब 150 प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाकर तीन सरकारी बसों से उनके गृह जिले पन्ना रवाना किया गया। प्रशासन के मुताबिक, बारिश और नदी के बीच प्रदर्शन स्थल की सुरक्षा को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।