दूनी: रेगर समाज के युवा के साथ पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा
Duni, Tonk | Jun 19, 2026 रेगर समाज के युवा के साथ पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा श्री रेगर समाज विकास समिति देवली की ओर से शुक्रवार को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी देवली रूबी अंसार को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गत 14 जून को दूनी के रेगर मोहल्ला निवासी भागचंद रेगर के साथ पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया।