इटारसी: इटारसी रेलवे जंक्शन से गुजरने वाली दानापुर बेंगलुरु ट्रेन अब 31 मई तक, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
गर्मियों में बढ़ी यात्री भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दानापुर से सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है। अब ट्रेन मई तक चलेगी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रेल PRO के अनुसार ट्रेन 03251 दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल पहले 30 अप्रैल तक चलनी थी। अब 31 मई तक 31 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।