बांका: चाय दुकान पर भटका 2 साल का मासूम, डायल 112 पुलिस ने परिजनों से मिलाया
Banka, Banka | Mar 10, 2026 बांका शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास मंगलवार करीब 1 बजे एक 2 वर्षीय बच्चा भटक कर चाय की दुकान पर पहुंच गया, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में हलचल मच गई। चाय दुकान पर मौजूद स्थानीय लोगों की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने उससे पूछताछ की, लेकिन बच्चा सही से कुछ बता नहीं सका। इसके बाद लोगों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को मामले की सूचना दी।