बेगूसराय: नावकोठी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
नावकोठी थाना की पुलिस ने 01 व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि नावकोठी थाना को सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है.