खलीलाबाद में नूर मस्जिद के सामने बीती रात तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर से स्ट्रीट लाइट क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेलर भी बुरी तरह टूट गया। गनीमत रही कि उस समय आवागमन बंद था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों पर सख्ती की मांग की है।