घाघरा: मैट्रिक परीक्षा: घाघरा प्रखंड के मॉडल स्कूल के छात्र ने 94.6% अंक लाकर स्कूल का मान बढ़ाया
Ghaghra, Gumla | Apr 24, 2026 घाघरा प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में मॉडल स्कूल के छात्र ने 94.6% अंक लाकर अपने विद्यालय के साथ-साथ अपना नाम रौशन किया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने बताया कि प्रखंड के 12 सरकारी विद्यालयो के छात्र मैट्रिक के परीक्षा में शामिल हुए थे।जबकि 92.8% लाकर दूसरे स्थान पर पीएम श्री स्कूल ईचा व 90%अंक लाकर एसएस हाइ स्कूल तीसरा स्थान रहा।