हज़ारीबाग: टाउन हॉल में संस्कार भारती हजारीबाग इकाई द्वारा श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
संस्कार भारती हजारीबाग इकाई के तत्वाधान में सोमवार को नगर भवन, हजारीबाग के प्रांगण में श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रंगारंग और सांस्कृतिक महत्व से ओतप्रोत कार्यक्रम में हजारीबाग के बच्चे भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप में सज-धज कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे।दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ ।