चाईबासा। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांडाशाली रोड पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10वीं की छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान श्रेया हेम्ब्रम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रेया अपनी सहेलियों के साथ ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। गुरुवार को 11 बजे पोस्टमार्टम किया गया।