हाथरस: सदर क्षेत्र के नाई का नगला में खोलती कढ़ाई की चपेट में आने से ढाई साल की बच्ची गंभीर रूप से झुलसी अस्पताल में उपचार जारी
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला में आज दिन शनिवार को सुबह 10:00 बजे के करीब घर में खोलती कढ़ाई की चपेट में आने से ढाई साल की बच्ची गंभीर रूप से जल गई! अचानक से हुए हादसे को देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोगों की मदद से परिजनों द्वारा घायल बच्ची को झुलसी हुई हालत में अस्पताल लाया गया! जहां उसका पूरे तरीके से उपचार जारी है!