देवबंद: नागल थाना पुलिस ने दो साल पुराने मामले में फरार वारंटी को पहाड़पुर से किया गिरफ्तार, कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा
सहारनपुर पुलिस ने वांछित और वारंटी आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नांगल थाना पुलिस ने करीब दो साल पुराने मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव पहाड़पुर से पकड़कर कोर्ट में पेश कर दिया। गिरफ्तार आरोपी कदीम पुत्र महमूद निवासी ग्राम पहाड़पुर का रहने वाला है।