सिमगा: तुलसी में दुकान का कुंडी तोड़कर चोरी करने वाले विधि से संघर्षरत बालक सहित चार लोगों को सिमगा पुलिस ने पकड़ा
प्रार्थी कलीराम निषाद ने सिमगा थाना में शिकायत दर्ज कर बताए कि अज्ञात चोर उनके दुकान का कुंडी तोड़कर दुकान के अंदर रखें 4 नग सिलेंडर एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन व 7000 नगदी को चोरी कर फरार हो गए सिमगा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर पता तलाश किया और मामले में विधि से संघर्षरत एक बालक सहित कुल चार लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की