सहार: भोजपुर कांग्रेस की बैठक में हंगामा व मारपीट, सहार के NDA नेताओं ने INDIA गठबंधन को बताया 'गुंडों का समूह'
Sahar, Bhojpur | Jul 10, 2025 भोजपुर जिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बुधवार को उस समय हंगामे में तब्दील हो गई जब पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। इस झड़प में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता का सिर फट गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है