कोरबा: वेदांता प्लांट हादसे पर श्रम मंत्री ने जांच के निर्देश दिए, कोरबा में मंत्री देवांगन ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई
Korba, Korba | Apr 15, 2026 सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हुए हादसे के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार दोषियों पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।